Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
kesaritimes.in
kesaritimes.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close

Search

बिलासपुर

आरसीबी की जीत का जश्न मना रहे युवक की गला रेतकर हत्या,,

By bharat mangwani
June 2, 2026 2 Min Read
0

बिलासपुर । चकरभाठा थाना क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार विकास नगर चकरभाठा निवासी रहीम उर्फ छोटू खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 31 मई की रात आईपीएल में आरसीबी की जीत के बाद उसका भाई शादाब खान अपने दोस्तों के साथ आशा विहार के पास पटाखे फोड़ रहा था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित थे। अगले दिन सुबह मोहल्ले के लोगों ने सूचना दी कि शादाब खान आशा विहार कॉलोनी के सीसी रोड पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि शादाब के गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया था

उसके गले, नाक और कान से अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही चकरभाठा पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आदर्श साहू 19 वर्ष, चंद्र प्रकाश पाठक 20 वर्ष, राजा सारथी 25 वर्ष और एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने फरार आरोपी आशु पटेल के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। वहीं घटना में शामिल फरार आरोपी आशु पटेल समेत अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश जारी है

Author

bharat mangwani

Follow Me
Other Articles
Previous

BIG BREAKING -तेल गोदाम मे लगी भीषण आग – लाखों का तेल जलकर ख़ाक,, शार्ट सर्किट की आशंका

Next

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर खेल परिसर में बालक छात्रावास निर्माण हेतु 358.90 लाख रुपए की स्वीकृति,

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — kesaritimes.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme