Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
kesaritimes.in
kesaritimes.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close

Search

बिलासपुर

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच , सीखने का अवसर भी मिलेगा -धरमजीत,,,स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल, स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन विधायक धर्मजीत सिंह , सुशांत शुक्ला ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया,

By bharat mangwani
March 24, 2026 5 Min Read
0

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच , सीखने का अवसर भी मिलेगा -धरमजीत

स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल, स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन विधायक धर्मजीत सिंह , सुशांत शुक्ला ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया

शहर की पुराने दिग्गज क्रिकेटरों को किया गया सम्मानित

। बिलासपुर। स्व लखीराम स्मृति अखिल भारतीय ड्यूस बाल t20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मैच के मुख्य अतिथि तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह विधायक बेलतरा सुशांत शुक्ला ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। दूसरे दिन के मैच में जौनपुर ने गाजियाबाद की टीम को हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है।

विधायक धर्मजीत सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा की राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता से बिलासपुर के खिलाड़ियों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आज बहुत अच्छा लग रहा है कि स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल की स्मृतिमें तो सही साथियों के द्वारा आयोजन किया जा रहा है। स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल प्रदेश के ही नहीं पूरे भारत के लोकप्रिय नेता रहे हैं अपना पूरा जीवन सामाजिक और राजनीतिक कार्यों के लिए समर्पित किया। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में भी उनका योगदान था। और यहां के विकास के कार्यों में भी उनकी भूमिका रही है। उनकी यादों को बनाए रखना वर्तमान पीढ़ी का काम होता है इसी बहाने अपने पूर्वजों को याद करने का बहुत अच्छा आयोजन है। राजा रघुराज सिंह स्टेडियम एक मात्र यहां का पुराना स्टेडियम है जो जनता को समर्पितहै। विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा है कि इस आयोजन के माध्यम से बड़ी-बड़ी टीमों का खेल देखने का अवसर मिलेगा खड़कपुर नागपुर की टीम के खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे हैं । छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी। और बड़ी टीमों के माध्यम से देश एवं प्रदेश में नाम बढ़ाने के लिए इस अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता के माध्यम से मंच मिलेगा। सुशांत शुक्ला ने कहा कि स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल के आशीर्वादसे अभी छोटी उम्र से राजनीति मेंआए हैं। राजा राजा रघुराज सिंह ने खिलाड़ियों के लिए शहर के बीच में इतनी बड़ी जमीन दान में दी। यह आयोजन विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में बिलासपुर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा मंच देने के लिए काम आएगा। शहर एवं जिले के खेल प्रतिभा सामने आएंगे। अगले साल इस आयोजन को बड़ा करने की बात भी कही है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों तथा आयोजन समिति का हौसला बढ़ाया। और इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
प्रवीण दुबे ने मुख्य अतिथि धर्मजीत सिंह तथा सुशांत शुक्ला को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

आयोजन समिति के प्रमुख प्रवीण दुबे ने कहा है कि पहली बार शहर में दूधिया रोशनी में रघुराज स्टेडियम में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है और उन्होंने शहर के खेल प्रेमियों से अपील की है कि क्रिकेट में अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए रघुराज स्टेडियम में बच्चे मैच देखना जरूर पहुंचे और अनुभवी खिलाड़ियों की बल्लेबाजी गेंदबाजी का लाभ भी शहर में युवा क्रिकेटरों को मिलेगा।
आज के मैच में प्रमुख रूप से भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, मोहित जायसवाल, सभापति विनोद सोनी,जवाहर सराफ, अरविंद दीक्षित, अमरनाथ सिंह, प्रदेश महासचिव एथलेटिक्स संघ हेमंत परिहार, कॉरपोरेशन तैराकी, सुनील छाबड़ा जसपाल सिंह छाबड़ा नरेंद्र पिंपल खरे ,कमल घोष, निलेश रजक अजय निषाद रवि गोयल, मोहन सिंह ठाकुर, गुरचरण सिंह गौतम भादुड़ी सुशील जल्द्वानी, प्रवीण दुबे सुशांत झा,के अलावा काफी संख्या में खेल प्रेमी, उपस्थित थे। दूसरे दिन के एग्जाम में बुलाकर को आमंत्रित कर खेल मैदान में उनका सम्मान भी किया गया।

पुराने मशहूर क्रिकेटरों तथा विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया

स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति अखिल भारतीय ड्यूस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में आयोजन समिति के द्वारा पुराने क्रिकेटरों तथा विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों तथा विभिन्न समाज के प्रमुखों को स्टेडियम में सम्मानित भी किया गया । आयोजन समिति के प्रमुख प्रवीण दुबे ने बताया कि शहर के अपने समय के नामी क्रिकेटर रवींद्र श्रीवास्तव, आलोक घोष, नारायण आवटी,लाला अडवे, नारायणनायडू, रिचर्ड गस्टॉकिंग, मोहन सिंह ठाकुर, गुरचरण सिंह, गौतम भादुड़ी, जसपाल सिंह छाबड़ा, नरेंद्र पिंपल खरे, कमल घोष, वीरेंद्र चौहान, नरेंद्र कछवाहा, गोविंद माधव गुप्ता, सूर्य मोहन टाह, इस्लाम इसाक, बबलू टटी का सम्मान किया गया। पुराने क्रिकेटरों ने विधायक अमर अग्रवाल के इस पहल की तारीफ की और कहा कि स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल के प्रेरणा से विधायक अमर अग्रवाल शहर के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा आयोजन किया है और यहां पर राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे हैं जिसका लाभ यहां के खेल प्रेमियों तथा खिलाड़ियों को मिलेगा। आयोजन समिति तथा विधायक अमर अग्रवाल के प्रति आभार भी जताया कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट प्रतियोगिता के माध्यम से हम जैसे पुराने खिलाड़ियों को सम्मानित किया और। और नए खिलाड़ियों को को रघुराज स्टेडियम में इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन से एक नया प्लेटफार्म दिया है जिससे यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन कर सके। इसके अलावा स्टेडियम में आयोजन समिति के द्वारा फुटबॉलर, जय सिंह अजय यादव हॉकी खिलाड़ी रोहित बाजपेई रवि पारीक, मनीष श्रीवास्तव, ममता मानिकपुरी ,अमिताभ मानिकपुरी, ताइक्वांडो के मशहूर खिलाड़ी रामपुरी गोस्वामी, वॉलीबॉल खिलाड़ी दिनेश सिंह, राजेश कुमार पांडा राजेंद्र कुमार पांडा, बैडमिंटन खिलाड़ी रवि गोयल, एम एल चंद्राकर, बेसबॉल की खिलाड़ी मिताली घोष, अख्तर खान, पलक जायसवाल, आयोजन समिति के द्वारा सम्मानित किया गया । इन खिलाड़ियों ने भी आयोजन समिति के के प्रमुख पदाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक अमर अग्रवाल ने विभिन्न खेल प्रतिभाओं को एक बड़ा प्लेटफार्म देने के लिए हमेशा प्रयास किया है और यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिलासपुर का नाम रोशन कर रहे हैं। शहर के विधायक हमेशा खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच देने के लिए प्रयास करते रहे हैं। और उसी का प्रतिफल है कि इतना बड़ा आयोजन रघुराज स्टेडियम में हो रहा है। राजा रघुनाथ जी स्टेडियम में आज दर्शक दीर्घा में काफी संख्या में खेल प्रेमी तथा अभिभावक भी इस खेल प्रतियोगिता को देखने पहुंचे थे। आज खिलाड़ियों ने चौके छक्के की बारिश करके दर्शकों का मन मोह लिया।
बाक्स
आज दूसरे दिन का पहला मैच गाजियाबाद और जौनपुर के बीच खेला जा रहा है जिसमें टॉस जीत कर जौनपुर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 195 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए गाजियाबाद की टीम 115 रन में ऑल आउट हो गए और उनके दो खिलाड़ी घायल भी हो गए थे जिसकी वजह से लक्ष्य का मुकाबला नहीं कर पाए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुरारी को दिया गया। 28 बॉल में 55 रन मुरारी ने बनाए थे। दूसरा मैच बीसीए नागपुर और खड़कपुर के बीच खेला गया। नागपुर में ताज्जीत का पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित भी शहर में 170 रन बनाए। खड़कपुर की टीम ने 19.2 और में ही 170 रन के लक्ष्य को पूरा कर लिया और या में जीत कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पवन महंत को दिया गया।

Author

bharat mangwani

Follow Me
Other Articles
Previous

खल्लारी माता मंदिर की पहाड़ी पर हादसा -रोपवे टूटा, 2 ट्रॉली खाई मे गिरी,1 युवती की मौत,8 घायल

Next

सेप्टिक टैंक कांड-3 मजदूरों की मौत मामले मे पुलिस ने ठेकेदार और रामकृष्ण अस्पताल प्रबंधन पर जोड़ी एट्रोसिटी (SC- ST)की धारा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — kesaritimes.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme