छुट्टी ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेगी छुट्टी, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
रायपुर 4 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने संत गुरु रविदास के सम्मान में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की है कि अब से संत रविदास जयंती पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके साथ ही राज्य सरकार ने गुरु रविदास के नाम पर राज्य अलंकरण पुरस्कार शुरू करने का भी निर्णय लिया है।