Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
kesaritimes.in
kesaritimes.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close

Search

बिलासपुरराष्ट्रीय

जैजैपुर कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार, धोखाधड़ी और गबन के मामले में कोर्ट ने भेजा जेल

By bharat mangwani
January 10, 2026 1 Min Read
0

जैजैपुर के कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को जिला न्यायालय के आदेश के बाद गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी धोखाधड़ी और गबन के मामले में की गई है। पुलिस ने विधायक को आज अदालत में पेश किया और चालान प्रस्तुत करने के बाद गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। बालेश्वर साहू पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठा लगाकर पौने 43 लाख रुपए का गबन किया। पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज की है। इसके तहत आरोपी ने समिति प्रबंधक के रूप में पद का दुरुपयोग किया और गैरकानूनी तरीके से निधि का हेरफेर किया। सूत्रों के अनुसार, विधायक के खिलाफ लगातार शिकायतें और दबाव बन रहे थे। वहीं भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लगातार गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी। इस बीच विधायक FIR के तुरंत बाद अंडरग्राउंड हो गए थे। इस मामले में गिरफ़्तारी के लिए पुलिस ने विधायक बालेश्वर साहू के ठिकानों पर लगातार दबिश दी। हालांकि उनका पता नहीं चल सका। इस बीच अदालत के आदेश और जांच के बाद उन्हें आज गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद दो संदूक चालान भी पेश किए गए

Author

bharat mangwani

Follow Me
Other Articles
Previous

तमनार हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई : महिला आरक्षक के कपड़े फाड़ने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों ने मुंह पर पोती कालिख, जूते-चप्पलों की माला पहनाकर निकाला जुलूस,

Next

अयोध्या राम मंदिर में कश्मीरी युवक द्वारा नमाज पढ़ने की कोशिश,सुरक्षा कर्मियों ने घेर कर पकड़ा,

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — kesaritimes.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme