Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
kesaritimes.in
kesaritimes.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close

Search

बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस का बड़ा अभियान: 85 संदिग्ध हिरासत में, 56 गुंडा-बदमाशों पर कार्रवाई, 25 भेजे गए जेल, एसएसपी का स्पष्ट संदेश सुधर जाए वरना जिलाबदर होने के लिए तैयार रहे

By bharat mangwani
June 23, 2026 2 Min Read
0

बिलासपुर पुलिस का बड़ा अभियान: 85 संदिग्ध हिरासत में, 56 गुंडा-बदमाशों पर कार्रवाई, 25 भेजे गए जेल
बिलासपुर, 22 जून। शहर में बढ़ती चाकूबाजी, गुंडागर्दी एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस ने रविवार को सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ विशेष सघन अभियान चलाया। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित इस कार्रवाई के दौरान 85 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनका सत्यापन एवं पूछताछ की गई।
पुलिस द्वारा अद्यतन चाकूबाजों, निगरानीशुदा बदमाशों तथा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के ठिकानों पर दबिश देकर उनकी गतिविधियों की जांच की गई। जांच के बाद 56 आदतन गुंडा-बदमाशों एवं चाकूबाजों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान 25 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। वहीं 4 व्यक्तियों के कब्जे से अवैध धारदार हथियार बरामद किए गए, जिनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों ने अभियान के दौरान चिन्हित असामाजिक तत्वों, निगरानी बदमाशों एवं चाकूबाजों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, मारपीट, भय का वातावरण बनाने, अवैध हथियार रखने अथवा कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर जिला बदर एवं अन्य कठोर कानूनी प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध, गुंडागर्दी, चाकूबाजी एवं असामाजिक गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि ऐसे तत्वों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
मुख्य आंकड़े
हिरासत में लिए गए व्यक्ति : 85
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई : 56
जेल भेजे गए व्यक्ति : 25
आर्म्स एक्ट के मामले : 4
पुलिस का यह अभियान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों में भय का वातावरण पैदा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Author

bharat mangwani

Follow Me
Other Articles
Previous

ब्रेकिंग : लापरवाही पर बिलासपुर SSP की बड़ी कार्रवाई, निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड

Next

Breaking -बिलासपुर सेंट्रल जेल में रेप के आरोपी की हत्या,,,

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — kesaritimes.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme