Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
kesaritimes.in
kesaritimes.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close

Search

बिलासपुर

बॉयफ्रेंड का मर्डर- बिलासपुर मे प्रेमिका ने प्रेमी की चाकू मार कर हत्या की,

By bharat mangwani
February 3, 2026 2 Min Read
0

बिलासपुर 3 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से प्रेम संबंधों के खौफनाक अंत का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किए जाने से नाराज प्रेमिका ने अपने प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शुभम विहार कॉलोनी की है, जहां दिनदहाड़े हुए इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कामता (कांता) प्रसाद, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। वह मूल रूप से रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खुटाघाट कर्रा का निवासी था और बिलासपुर में नौकरी के सिलसिले में रह रहा था। कामता प्रसाद शहर के एक होटल/रेस्टोरेंट में सेफ (शेफ) के सहायक के रूप में काम करता था। रेस्टोरेंट संचालक द्वारा कर्मचारियों के लिए किराए पर लिए गए शुभम विहार शिक्षक कॉलोनी स्थित मकान में वह अपने एक साथी के साथ रहता था।

बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले कामता प्रसाद की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम झलमला निवासी रौशनी सूर्यवंशी (22 वर्ष) से हुई थी। सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे नजदीकियों में बदली और दोनों मिलने-जुलने लगे। हालांकि हाल के दिनों में दोनों के रिश्ते में तनाव आ गया था। पुलिस के मुताबिक, दो–तीन दिन पहले कामता प्रसाद ने किसी बात को लेकर रौशनी को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया था। इससे रौशनी काफी नाराज थी और उसे शक था कि कामता किसी दूसरी लड़की से बातचीत कर रहा है।

इसी नाराजगी और शक के चलते बुधवार सुबह करीब 11 बजे रौशनी सूर्यवंशी अपने साथ चाकू लेकर शुभम विहार स्थित कामता के किराए के मकान पहुंची। उस समय घर में कामता के साथ उसका एक दोस्त भी मौजूद था। आरोप है कि रौशनी ने कामता से उसका मोबाइल फोन यह कहकर मांगा कि वह देखना चाहती है कि वह किससे बात करता है। जब कामता ने मोबाइल दिखाने से इनकार किया तो विवाद बढ़ गया।

Author

bharat mangwani

Follow Me
Other Articles
Previous

सेक्स सीडी कांड में नया मोड़- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लगा झटका,, सेशन कोर्ट ने पलटा फैसला, सभी आरोपियों के खिलाफ चलेगा केस, अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नियमित कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया

Next

शिवसैनिको ने जन समस्याओं को लेकर कलेक्टर एसपी को सौपा ज्ञापन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — kesaritimes.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme