Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
kesaritimes.in
kesaritimes.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close

Search

राष्ट्रीय

ब्रेकिंग- राजधानी रायपुर के घर में मिला एक ही परिवार के पांच लोगों के शव… मृतकों में पति पत्नी दो बेटियां व बेटा शामिल

By bharat mangwani
July 18, 2026 1 Min Read
0

रायपुर-छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। संजय नगर स्थित मदनी चौक के पास एक घर में एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्यों द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर को सुरक्षित करते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है, ताकि किसी भी तरह के साक्ष्य प्रभावित न हों। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। मृतकों में घर का मुखिया सैय्यद साजिद सज्जू, पत्नी राबिया बानो, पुत्र सैयद इरशाद अली 20 साल, पुत्री शाहिना 15 साल, व शबा 12 साल शामिल है।

Author

bharat mangwani

Follow Me
Other Articles
Previous

बिलासपुर में लगातार बारिश के बाद जनजीवन को सामान्य बनाने हेतु अमर अग्रवाल ने दिए निर्देश

Next

शेर की नाक का बाल और गधे की पूंछ के बाल में फर्क होता है” – अमर अग्रवाल,,,विधायक अमर अग्रवाल का पूर्व विधायक शैलेश पांडेय पर तीखा हमला

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — kesaritimes.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme