Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
kesaritimes.in
kesaritimes.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close

Search

राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ईंधन संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग का आह्वान,ऊर्जा संरक्षण की दिशा में उठाया गया हर कदम राष्ट्रनिर्माण में योगदान है – मुख्यमंत्री साय

By bharat mangwani
May 13, 2026 1 Min Read
0

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रहित में ईंधन संरक्षण एवं संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर आह्वान किया है. इस परिपेक्ष्य में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने काफिले में कटौती की है. इसके साथ उन्होंने मंत्रियों और निगम-मंडलों के पदाधिकारियों के साथ प्रदेशवासियों से वाहनों के संयमित उपयोग का आग्रह किया है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने काफिले में 5 गाड़ियों की कटौती की है. अब काफिले में 13 की जगह केवल 8 गाड़ियां चलेंगी. इसके साथ उन्होंने जल्द की काफिले में EV गाड़ियों को भी शामिल करने की बात कही है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया पर किए अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का जिक्र करते हुए कहा कि आज समय की मांग है. वैश्विक ऊर्जा संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों के इस कठिन दौर में पेट्रोल-डीजल जैसे मूल्यवान संसाधनों का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करना हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व है.

Author

bharat mangwani

Follow Me
Other Articles
Previous

जनसेवा और आध्यात्म का संगम: सुशासन तिहार में समस्याओं का समाधान, स्वामी रामभद्राचार्य महाराज से अमर अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद

Next

बिलासपुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, गैस व खाद्य तेल के बढ़े दाम को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — kesaritimes.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme