Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
kesaritimes.in
kesaritimes.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close

Search

बिलासपुर

मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को समर्पित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ,,,

By bharat mangwani
June 18, 2026 3 Min Read
0

मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को समर्पित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ’

राघवेंद्र सभा भवन में विकास, सेवा और जनकल्याण की गाथा से रूबरू हुए नागरिक

बिलासपुर। 18 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राघवेंद्र सभा भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं ऐतिहासिक उपलब्धियों पर आधारित भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर एवं ग्रामीण द्वारा किया गया है। प्रदर्शनी का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षक एवं समाज सेवक महेन्द्र कुमार जैन, महाराजा अग्रसेन स्मृति पत्रिकार पुरस्कार से सम्मानित राजेन्द्र अग्रवाल राजू द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, विशिष्ट अतिथि महापौर श्रीमती पूजा विधानी, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रदर्शनी के शुभारंभ के बाद बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों से संबंधित खूबसूरत छायाचित्रों का अवलोकन किया। प्रदर्शनी को देखने लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान देश में हुए परिवर्तन, अधोसंरचना विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हितैषी योजनाओं तथा जनजातीय उत्थान से जुड़ी उपलब्धियों को आकर्षक एवं व्यवस्थित ढंग से प्रदर्शित किया गया है। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, किसान सम्मान निधि, पीएम जनमन योजना, पीएम श्री स्कूल, धरती आबा अभियान सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी छायाचित्रों और विवरणों के माध्यम से संजोया गया है। कार्यक्रम स्थल पर उपलब्धियों पर आधारित वीडियो का भी प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसे नागरिकों द्वारा रुचिपूर्वक देखा जा रहा है।
इस अवसर पर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है और गरीब, किसान, महिला, युवा तथा वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल उपलब्धियों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की यात्रा का सशक्त दस्तावेज है, जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।
कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि केन्द्र सरकार के 12 वर्ष में सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक मोदी सरकार के द्वारा पहुॅचाया जा रहा है। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को शासन की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देने का प्रभावी माध्यम है।
तीन दिवसीय यह छायाचित्र प्रदर्शनी 20 जून तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है। नागरिक यहां पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर मुख्यअतिथि पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, विशिष्ट अतिथि महापौर श्रीमती पूजा विधानी, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, किशोर राय, जनक देवांगन, एस.कुमार मनहर, अजीत सिंह भोगल, राज्यवर्धन कौशिक, दुर्गेश पाण्डेय, विजय ताम्रकार, ललित व्यास, प्रदर्शनीय के संयोजक रितेश अग्रवाल एवं ऋषभ चतुर्वेदी, तिलकराम साहू, कैलाश गुप्ता, रेखा सूर्यवंशी, रंगा नादम, शैलेन्द्र यादव, लक्ष्मीनारायण कश्यप, देवेन्द्र पाठक, हरिओम कश्यप, जय वाधवानी, ओम पाण्डेय, मनीष शुक्ला, गायत्री साहू, वैभव गुप्ता, शैलेष गोरख, महर्षि बाजपेयी, गिरी राव, तुषार चंद्राकर, अंकूर सिंह, शैल भोई, घनश्याम रात्रे, जगदीश साव, मनोज पटेल, मोनू रजक, अनिल सूर्या, अमित सिंग, अमित तिवारी, राजेन्द्र अग्रहरि, यश गौरहा, प्रवीण केसरी, रितेश कलवानी, शरद खैरवार, गोयल साहू, अंकिता पाण्डेय, रामनारायण भारद्वाज, शुभम यादव, जगदीश जिज्ञासी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व जनप्रतिनधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Author

bharat mangwani

Follow Me
Other Articles
Previous

महादेव एप्प चैट विवाद- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वायरल चैट को बताया फर्जी,, कांग्रेस के विरोध के बाद दो युटयुबर्स पर एफआईआर दर्ज,

Next

ब्रेकिंग : लापरवाही पर बिलासपुर SSP की बड़ी कार्रवाई, निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — kesaritimes.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme