Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
kesaritimes.in
kesaritimes.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close

Search

बिलासपुर

लक्जरी कार मे ऑनलाइन सट्टा – 3 सटोरियों का विकेट गिरा ,,17 लाख की जप्ती,,

By bharat mangwani
April 6, 2026 2 Min Read
0

बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस ने 3 ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है जो आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे थे। पुलिस से बचने के लिए कार के अंदर बैठकर मोबाइल से हार-जीत का दांव लगवा रहे थे। पुलिस ने नगदी, मोबाइल कार कार सहित ₹17,00,000/- की जप्ती की है।


शहर में हो रहे ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने निर्देश दिए थे।

इस निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन के मार्गदर्शन में सिरगिट्टी पुलिस एवं ए.सी.सी.यू. टीम द्वारा संयुक्त रूप से निगरानी रखी जा रही है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गुम्बर पेट्रोल पंप के पास एक सफेद रंग की क्रेटा कार क्रमांक CG10BD8888 में तीन व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से स्थान बदल-बदलकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल टीम ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा,

मौके पर तीनों आरोपियों के मोबाइल की जांच करने पर व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाना पाया गया। आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग नगद राशि एवं मोबाइल फोन बरामद किया गया  जिनमें सट्टा संबंधित लेन-देन का विवरण पाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाना स्वीकार किया। आरोपियों के विरुद्ध अन्य थाना क्षेत्रों में भी सट्टा संचालन से संबंधित जानकारी प्राप्त हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 7(2), 112 बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपीगण –
1. रामेश्वर गुप्ता उर्फ दउवा पिता स्व. कृष्ण कुमार उम्र 40 वर्ष निवासी बाजार पारा गनियारी थाना कोटा जिला बिलासपुर
2. दीपचंद सोनकर उर्फ चिंटू पिता सूरज उम्र 32 वर्ष निवासी देवरी खुर्द चन्द्रशेखर आजाद चौक थाना तोरवा जिला बिलासपुर
3. सीताराम साहू पिता कीर्ति राम साहू उम्र 36 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 12 नजरलाल पारा सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर
जप्त सामग्री –
• नगदी रकम – ₹5,01,300/-
• मोबाइल – 04 नग
• क्रेटा कार – कीमती ₹10,00,000/-
कुल जुमला कीमत – लगभग ₹17,00,000/-

Author

bharat mangwani

Follow Me
Other Articles
Previous

केसरी टाइम्स ब्रेकिंग – रामावतार जग्गी हत्याकांड मे अमित जोगी को उम्र कैद की सजा,

Next

महिला आरक्षण पर आज शाम 4:00 बजे मोदी सरकार की संसद मे अग्नि परीक्षा,,

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — kesaritimes.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme