Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
kesaritimes.in
kesaritimes.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close

Search

बिलासपुर

सकरी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर कार में बर्थडे सेलिब्रेशन करना पड़ा भारी,,,1 युवती और 3 युवकों पर केस दर्ज -शराब के नशे में मिले सभी आरोपी

By bharat mangwani
March 24, 2026 2 Min Read
0

बिलासपुर  -जिले के सकरी थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां नेशनल हाईवे पर बीच सड़क में गाड़ी खड़ी कर जन्मदिन मनाना और शराब पार्टी करना युवाओं को भारी पड़ गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 3 युवक और 1 युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 मार्च 2026 की रात करीब 11:50 बजे पेट्रोलिंग के दौरान उप निरीक्षक अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक काले रंग की कार (CG 07 BH 9996) में सवार कुछ लड़के द्वारा लहराते हुए चलाते ले जाकर नेशनल हाईवे रोड सम्बलपुरी ओवर ब्रीज के उपर बीच रोड में गाड़ी खड़ाकर आवागमन अवरूद्ध कर दिये है तथा शराब पी रहे हैं और चखना खा रहे हैं ।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ( बीट क्रमांक 02 ) तत्काल मौके पर पहुंची। वहां पाया गया कि तीन युवक और एक युवती बीच सड़क में गाड़ी खड़ी कर जन्मदिन मना रहे थे, जिससे आवागमन बाधित हो रहा था।

🚨  शराब के  नशे में मिले आरोपी

पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर एल्कोमीटर से जांच की, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। वाहन की जांच में केक भी बरामद हुआ।

👤 आरोपीयों के नाम

  1. निहाल साडिल्य (22 वर्ष), कोरबा
  2. अतुल वर्मा (21 वर्ष), कोरबा
  3. प्रियांशु चौरासिया (19 वर्ष), कोरबा
  4. आदिती भंडारी (19 वर्ष), बिलासपुर

जांच के दौरान यह भी पाया गया कि वाहन के सामने नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जो मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन है।

⚖️ इन धाराओं में हुई कार्रवाई
धारा 285 BNS, धारा 3(5) BNS, 185 मोटर व्हीकल एक्ट

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

📢 जानिए: नेशनल हाईवे पर जाम या बर्थडे पार्टी करना कितना बड़ा अपराध?

आजकल युवाओं में सड़कों पर केक काटकर बर्थडे मनाने का ट्रेंड बढ़ रहा है, लेकिन यह कानूनन अपराध है। खासकर नेशनल हाईवे पर ऐसा करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

🚫 क्या-क्या है गैरकानूनी?

  • सड़क या हाईवे पर गाड़ी खड़ी कर जाम लगाना
  • सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना ड्रिंक एंड ड्राइव

– वाहन नियमों का उल्लंघन (जैसे नंबर प्लेट नहीं होना)

⚖️ क्या हो सकती है सजा?
₹10,000 तक जुर्माना या 6 महीने तक की जेल (Drunk Driving)

ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड या रद्द
BNS के तहत आपराधिक मामला दर्ज
वाहन जब्ती

Author

bharat mangwani

Follow Me
Other Articles
Previous

सेप्टिक टैंक कांड-3 मजदूरों की मौत मामले मे पुलिस ने ठेकेदार और रामकृष्ण अस्पताल प्रबंधन पर जोड़ी एट्रोसिटी (SC- ST)की धारा

Next

बिलासपुर में ‘बर्ड फ्लू H5N1’ का अलर्ट -इन्फेक्टेड जोन घोषित, 10 किमी तक हाई अलर्ट

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — kesaritimes.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme