Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
kesaritimes.in
kesaritimes.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close

Search

बिलासपुर

सट्टे के बड़े रैकेट का भंडाफोड़-ACCU और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, इनामी सट्टा खाईवाल समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का सामान बरामद,,

By bharat mangwani
March 21, 2026 2 Min Read
0

बिलासपुर। शहर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में चल रहे बड़े सट्टा नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए संगठित गिरोह के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में लाखों रुपये के लेन-देन के सबूत, महंगे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, बैंक दस्तावेज और नगदी बरामद हुई है।

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “प्रहार” के तहत एसीसीयू (सायबर सेल) और सिविल लाइन थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस गिरोह को धर दबोचा।

“रिक्की पैनल” से चलता था सट्टे का खेल…

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी “रिक्की पैनल” के जरिए Aviator, Wingo, Casino जैसे ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर दांव लगवाते थे। यह पूरा नेटवर्क पैन इंडिया स्तर पर फैला हुआ था, जहां ग्राहकों को टेलीग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से जोड़कर सट्टा खिलाया जाता था।

राजेश उर्फ राजा बजाज (34) – गार्डन सिटी, मोपका

प्रदीप खत्री (34) – मंगला, बिलासपुर

पुलिस के अनुसार, फरार चल रहे राजेश उर्फ राजा बजाज पर पहले ₹5000 का इनाम घोषित था, जिसे रायपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था।

6.90 लाख नकद समेत करोड़ों के लेन-देन के सबूत..

आरोपियों के पास से ₹6,90,000 नगद के साथ-साथ बैंक खातों में लाखों रुपये के ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली है। पुलिस अब इनकी चल-अचल संपत्तियों की भी जांच कर रही है, जिन्हें अवैध कमाई से अर्जित किया गया है।

Author

bharat mangwani

Follow Me
Other Articles
Previous

झूलेलाल जयंती -चेटीचंड्र महोत्सव  सिंधी समाज ने निकाली स्कूटर रैली, सामाजिक एकता का दिया संदेश

Next

शहर के कपड़ा दुकान में लगी आग,, पूरी दुकान जलकर खाक,, लाखो का हुआ नुकसान,, फायर बिग्रेड सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंचा समय पर,,

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — kesaritimes.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme