Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
kesaritimes.in
kesaritimes.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close

Search

बिलासपुर

स्कॉर्पियो पर सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन करना पड़ा महंगा, पुलिस ने युवक और युवती को किया गिरफ्तार

By bharat mangwani
May 29, 2026 2 Min Read
0

बिलासपुर।- कुछ लोगो को सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत मे क़ानून हाथ मे लेकर अपना भविष्य, नाम, परिवार की इज्जत खराब करते है,, पुलिस हमेशा क़ानून के हिसाब से ही काम करती है,,और अपराध करने वालों को सलाखो के पीछे पहुँचाती है,,

कोनी थाना क्षेत्र में देर रात ब्लैक स्कॉर्पियो के सामने केक काटकर जन्मदिन मनाने और पटाखे जलाकर आतिशबाजी करने का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोनी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर वाहन को जब्त कर लिया है, वहीं चालक और उसकी महिला मित्र के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना रतनपुर से रायपुर जाने वाली सर्विस रोड की है। बताया जा रहा है कि देर रात कुछ युवक-युवतियां काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG 10 BP 3926 के साथ सड़क किनारे जन्मदिन का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान गाड़ी के सामने केक काटा गया और पटाखे जलाकर आतिशबाजी की गई। पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर वाहन की तलाश शुरू की गई और कुछ ही समय में स्कॉर्पियो वाहन को पकड़ लिया गया। जांच में वाहन चालक की पहचान अरविंद सैनी (31 वर्ष) निवासी कुदुदंड, बिलासपुर के रूप में हुई।

बिलासपुर पुलिस की सख्त हिदायत

छत्तीसगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स पाने के लिए यातायात नियमों की अनदेखी न करें। सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट, आतिशबाजी और लापरवाहीपूर्ण गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल कोनी थाना पुलिस द्वारा चालक और उसकी महिला मित्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

Author

bharat mangwani

Follow Me
Other Articles
Previous

विधायक अमर अग्रवाल की पूज्य माताजी की स्मृति में लगाया गया वाटर कूलर

Next

BIG BREAKING -तेल गोदाम मे लगी भीषण आग – लाखों का तेल जलकर ख़ाक,, शार्ट सर्किट की आशंका

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — kesaritimes.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme