Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
kesaritimes.in
kesaritimes.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close

Search

बिलासपुर

स्व. लखीराम अग्रवाल जी की पुण्य स्मृति में भव्य अखिल भारतीय रात्रिकालीन ड्यूस बाल टी – 20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

By bharat mangwani
March 17, 2026 4 Min Read
0

स्व. लखीराम अग्रवाल जी की पुण्य स्मृति में भव्य अखिल भारतीय रात्रिकालीन ड्यूस बाल टी – 20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

स्व. लखीराम अग्रवाल जी की पुण्य स्मृति में बिलासपुर में खेल और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने हेतु रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल जी छत्तीसगढ़ की राजनीति के एक ऐसे कर्मठ, सरल एवं जनप्रिय नेता थे, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन संगठन और समाज सेवा के लिए समर्पित किया। वे भारतीय जनता पार्टी के सशक्त स्तंभ रहे और उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें सकारात्मक दिशा देने की उनकी सोच आज भी प्रेरणास्रोत है।

बिलासपुर का राजा रघुराज सिंह स्टेडियम शहर का प्रमुख और ऐतिहासिक खेल केंद्र रहा है। नवंबर 1978 में मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा पहली बार यहाँ रणजी ट्रॉफी मैच आयोजित किया गया था। वर्ष 1978 से 1990 के बीच इस मैदान में कई महत्वपूर्ण रणजी मुकाबले खेले गए, जिससे इस स्टेडियम की पहचान प्रदेश के प्रमुख क्रिकेट मैदानों में बनी।

हाल के वर्षों में बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से यहाँ हाई मास्ट फ्लड लाइट स्थापित की गई है, जिससे अब इस मैदान में डे-नाइट मैचों का आयोजन संभव हो गया है। पिछले दो वर्षों से सौंदर्यीकरण कार्य के चलते खेल गतिविधियाँ प्रभावित थीं, लेकिन अब आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होकर यह स्टेडियम एक बार फिर बड़े आयोजनों के लिए तैयार है। लगभग 10 हजार दर्शक क्षमता वाला यह मैदान खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है।

इसी नवसज्जित स्टेडियम में पहली बार इतने बड़े स्तर पर अखिल भारतीय रात्रिकालीन ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता (टी-20) का आयोजन 21 मार्च से 29 मार्च 2026 तक किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल सहित 8 राज्यों की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता की विशेषता यह है कि इसमें शामिल टीमों में रणजी ट्रॉफी एवं इंडियन प्रीमियर लीग में खेल चुके अनुभवी खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹5,00,000 एवं ट्रॉफी तथा द्वितीय पुरस्कार ₹3,00,000 एवं ट्रॉफी निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही मैन ऑफ द सीरीज के लिए ₹51,000 का विशेष पुरस्कार रखा गया है। वहीं प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच के साथ-साथ पूरे टूर्नामेंट में बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर, बेस्ट विकेटकीपर, मोस्ट सिक्सेस जैसे विभिन्न व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे, जिनके लिए आकर्षक इनाम निर्धारित किए गए हैं।

खेल प्रेमियों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए पूरे टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण यूट्यूब के Sportskeeda प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। साथ ही, आईपीएल की तर्ज पर चीयर लीडर्स भी इस आयोजन का आकर्षण बढ़ाएंगी।

प्रतियोगिता की तैयारियाँ जोरों पर हैं और इसी क्रम में प्रतियोगिता की ट्राफी का भव्य लोकार्पण भी किया जा चुका है।

इस भव्य आयोजन के सफल संचालन हेतु एक सशक्त आयोजन समिति का गठन किया गया है, जिसमें शहर के वरिष्ठ एवं अनुभवी क्रिकेटर, राष्ट्रीय स्तर एवं रणजी ट्रॉफी स्तर के खिलाड़ी शामिल हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रवीण दुबे ने बताया कि इस प्रतियोगिता को उच्च स्तरीय और यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने के साथ-साथ दर्शकों के लिए भी एक रोमांचक और उच्च गुणवत्ता वाला खेल अनुभव सुनिश्चित किया जाएगा।

शहर के युवाओं में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि इस प्रकार की भव्य प्रतियोगिता पहली बार आयोजित हो रही है। युवाओं ने अमर अग्रवाल को राजा रघुराज सिंह स्टेडियम के सौंदर्यीकरण एवं आधुनिक सुविधाओं के विकास के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे बिलासपुर में खेल गतिविधियों को नई दिशा और पहचान मिलेगी। साथ ही युवाओं ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी निरंतर होते रहेंगे और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होंगे।

नगर विधायक अमर अग्रवाल ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को आगे लाने के लिए ऐसे आयोजनों का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रतियोगिता क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाएगी।

Author

bharat mangwani

Follow Me
Other Articles
Previous

IPS संतोष सिंह CISF में बनेंगे DIG : केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे संतोष सिंह, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश…

Next

कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का बड़ा फैसला, राज्यों को 10% अतिरिक्त LPG कोटा मिलेगा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — kesaritimes.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme