सुदखोरो के साम्राज्य पर सुशासन का बुलडोजर चला -फरार हिस्ट्रीशिटर तोमर बंधुओ के घर मे बने ऑफिस पर चला बुलडोजर, लगातार अवैध गतिविधियों, कार्यों से जुड़े हुए तोमर बंधुओ पर सरकार की कार्यवाही,
रायपुर के फरार हिस्ट्री-शीटर तोमर बंधुओं के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपियों के घर में बनाए हुए अवैध ऑफिस पर नगर निगम ने बुल्डोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया है। जिसे लेकर प्रदेश के गृह मंत्री ने ट्वीट भी किया है। दोनों आरोपी भाई पिछले 2 महीने से फरार चल रहे हैं।


रायपुर: लंबे समय से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर और सूदखोर भाइयों रोहित और वीरेंद्र तोमर के खिलाफ पुलिस और नगर निगम प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। सरेंडर के लिए दिए गए पर्याप्त समय के बावजूद हाजिर नहीं होने पर, रविवार सुबह पुलिस और निगम का संयुक्त अमला भारी बल के साथ भाठागांव स्थित उनके आलीशान घर पहुंचा और अवैध रूप से बने दफ्तर को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोशल मीडिया मे लिखा
विष्णुदेव-सरकार में
“सुशासन है तो चक्र-सुदर्शन भी है”
किसी मंत्री-मुख्यमंत्री जी के साथ फोटो खिचवाने से कोई क़ानून से बड़ा नहीं हो जाता।
अपराधी तोमर ने अनेक लोगों को पीड़ा पहुंचाई है।
