BIG BREAKING- उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, 21 अगस्त तक नामांकन,,,
जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की तारीख का एलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग के अनुसार, उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर को चुनाव होंगे। अधिसूचना 7 अगस्त को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त होगी। वही नतीजे मतदान के दिन यानी 9 सितंबर को ही घोषित किए जाएंगे।

