थाने से आरोपी फरार -दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले मे गिरफ्तार आरोपी थाने से फरार,, कोनी पुलिस की बड़ी लापरवाही
1 min read

थाने से आरोपी फरार -दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले मे गिरफ्तार आरोपी थाने से फरार,, कोनी पुलिस की बड़ी लापरवाही

बिलासपुर 16 अगस्त 2025।बिलासपुर कोनी पुलिस की भारी लापरवाही सामने आई है। नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले में गिरफ्तार आरोपी थाने से फरार हो गया। यह घटना न केवल पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था की पोल भी खोल देती है।

मिली जानकारी के अनुसार, सरकंडा क्षेत्र के मोपका गार्डन सिटी निवासी स्वरित सिंह (20) को गुरुवार को कोनी पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया था। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन शुक्रवार सुबह लगभग चार बजे उसने हथकड़ी को खिसकाकर निकाल लिया और थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *