सोशल मीडिया के जरिये सेक्स रैकेट चलाने वाले मुख्य आरोपी होटल मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
1 min read

सोशल मीडिया के जरिये सेक्स रैकेट चलाने वाले मुख्य आरोपी होटल मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग: दुर्ग जिले के ईशा होटल में जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश हुआ है। सोशल मीडिया के ज़रिए सौदे तय करने वाला होटल मालिक आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। निखिल मेश्राम उर्फ निक्कु, जो लंबे समय से फरार चल रहा था, अब गिरफ्तार होकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

image-27_1758011970

दरअसल, ईशा होटल का मालिक दूसरे स्टेट की युवतियों को बुलाकर अपने होटल में ठहराता था। ग्राहकों को फंसाने के लिए युवतियों के फोटो और डिटेल्स वॉट्सऐप पर भेजता था। रेट तय होने के बाद ग्राहकों को होटल में बुलाकर लड़कियां परोसता था। इस मामले में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे होटल मालिक निखिल मेश्राम उर्फ निक्कु उर्फ अमित (26) को 15 सितंबर को गिरफ्तार किया है।  

अब तक इस मामले में तीन आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। पूरा मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि देह व्यापार की इस पूरी सौदेबाजी में आरोपी का मोबाइल फोन मुख्य माध्यम था। मोबाइल के जरिए ही वह ग्राहकों से संपर्क करता था और युवतियों की तस्वीरें भेजकर डील फाइनल करता था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपी के कब्जे से मोबाइल जब्त कर लिया है, जो जांच में अहम सुराग साबित हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, 1 सितंबर की देर रात सुपेला के गदा चौक स्थित ईशा होटल में पुलिस ने छापेमारी की थी। इस कार्रवाई में होटल के मालिक, मैनेजर और एक ग्राहक को देह व्यापार में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *