बिलासपुर मे कांग्रेसियों का प्रदर्शन, जनहित का मुद्दा पीछे छुटा ? मुख्यमंत्री के फोटो को चप्पल मारने की घटना से मचा राजनीतिक तूफान, प्रदेश में कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में विपक्ष की भूमिका में सक्रिय कांग्रेस जनो के द्वारा बिलासपुर में जनहित के एक साथ कई गम्भीर मुद्दों को लेकर सत्तारूढ़ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर व्यापक रूप से हल्लाबोल प्रदर्शन किया गया। लेकिन जनहित के मुद्दे उस समय तार तार हो गए जब कांग्रेसियों ने प्रदेश के चुने हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के फोटो पर चप्पल मारते हुए पोस्टर लहराया !


