छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों की सूची जारी की,, बिलासपुर शहर मे सुधांशु मिश्रा को मिली जिम्मेदारी,,, बिलासपुर ग्रामीण की कमान महेंद्र गंगोत्री को मिली
1 min read

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों की सूची जारी की,, बिलासपुर शहर मे सुधांशु मिश्रा को मिली जिम्मेदारी,,, बिलासपुर ग्रामीण की कमान महेंद्र गंगोत्री को मिली

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में लंबे समय से प्रतीक्षित संगठनात्मक नियुक्तियों पर मुहर लग गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल राव ने तत्काल प्रभाव से राज्य के 41 जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। यह घोषणा राज्य के भीतर पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में एक महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाती है। ये नियुक्तियां कांग्रेस के महत्त्वाकांक्षी संगठन सृजन अभियान के हिस्से के तौर पर की गई हैं। इस प्रक्रिया के तहत, नियुक्त एआईसीसी ऑब्ज़र्वरों ने हर जिले में गहन समीक्षा की।

बिलासपुर शहर में सिधांशु मिश्रा को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं बिलासपुर ग्रामीण की कमान महेंद्र गंगोत्री को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *