बिलासपुर में दुर्गा विसर्जन रैली के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 युवकों से धारदार चाकू बरामद; 12 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
बिलासपुर में दुर्गा विसर्जन रैली के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 युवकों से धारदार चाकू बरामद; 12 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई


बिलासपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिटी कोतवाली पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान चेकिंग में दो युवकों के पास से धारदार चाकू बरामद किए गए, जबकि हुड़दंग और आपराधिक प्रवृत्ति के 12 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
🔹 दो युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार, विसर्जन रैली के दौरान चेकिंग में दो युवकों के पास धारदार चाकू मिले। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।
आरोपियों के नाम:
▪️ प्रिंस साहू (18 वर्ष), निवासी गनियारी, थाना कोटा
▪️ कमलेश केंवट (20 वर्ष), निवासी गनियारी, थाना कोटा
दोनों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 615/2026 एवं 616/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई है।
🔹 12 लोगों पर भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि आपराधिक प्रवृत्ति और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ धारा 170 BNSS के तहत 12 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
🔹 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अभियान
यह कार्रवाई डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक तिलेश्वर कुमार यादव के मार्गदर्शन में की गई।
🎯 त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने यह अभियान चलाया।
Author Profile

- OFFICE ADDRESS SHOP NO B11 RAMAVTAR MARKET AGRASEN CHOWK BILASPUR CG 495001
Latest entries
राष्ट्रीयOctober 26, 2026मौसम ब्रेकिंग-27 से 29 अक्टूबर तक तक बदला रहेगा मौसम, कई जिलों में फिर बारिश का अलर्ट, चक्रवाती तूफान का असर
बिलासपुरOctober 23, 2026थानेदारों का तबादला ब्रेकिंग- दीपावली के पहले बड़ा फेरबदल रविशंकर तिवारी बने सिविल लाइन थाना प्रभारी,सनीप रात्रे संभालेंगे तारबाहर,, तोरवा TI लाइन अटैच
राष्ट्रीयOctober 23, 2026सोना चार दिन में 4700 और चांदी 16000 सस्ती हुई, जाने सोना चांदी का लेटेस्ट भाव पूरी खबर पढ़े
बिलासपुरOctober 23, 2026बिलासपुर शहर में 5 दिनों तक बिजली रहेगी बंद, देखें कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित