बिलासपुर–महिला डॉक्टर भानुप्रिया सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के अनुसार रविवार को लगभग बारह से एक बजे के बीच सिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में अंबिकापुर के सुखरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर भानुप्रिया सिंह शादी कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर पहुंची थी,और वह सिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में अपने डॉक्टर दोस्त की वार्ड में रुकी हुई थी।

घटना की जानकारी मृतिका के घर वालो को दे दी गई है।मृतिका डॉक्टर भानुप्रिया सन 2018 में सिम्स में मेडिकल की पढ़ाई के लिए सिम्स आई थी।डॉक्टरी की पढ़ाई कंप्लीट करने के बाद एक साल इंटर्नशिप का कोर्स पूरा करने के बाद अंबिकापुर के सुखरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के रूप में पदस्थापना हुई थी।घटना की जानकारी लगते ही मौके पर सिम्स पुलिस चौकी प्रभारी पहुंचकर मर्ग कायम कर शव को पंचनामा के लिए भेज दिया गया।वही आत्महत्या के पीछे का कारण अज्ञात है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2025.02.15रायपुर में पूर्व महापौर एजाज ढेबर हारे, पत्नी अर्जुमन ढेबर जीती, भाजपा की ऐतिहासिक बढ़त
छत्तीसगढ़2025.01.31महापौर के 2 और पार्षद के 9 प्रत्याशियों ने नामांकन लिए वापस
छत्तीसगढ़2025.01.31जिला पंचायत सदस्य और जनपद पंचायत प्रत्याशियों के नामों का ऐलान,,,,
छत्तीसगढ़2025.01.30भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी का वार्डो में सघन जनसंपर्क अभियान प्रारंभ ,भाजपा के पक्ष में मतदान की जनता से की अपील,