बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 100 साल पुराने जर्जर मिशन अस्पताल परिसर पर नगर निगम बुलडोजर चलाने की कार्रवाई कर रहा है। अतिक्रमण दस्ते के 10 बुलडोजर से भवन को जमीदोज करने में लगे हैं। करोड़ों की सरकारी जमीन पर व्यवसायिक उपयोग हो रहा था।
जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम संयुक्त कार्रवाई कर रही है। दरअसल, कमिश्नर कोर्ट ने लीज समाप्त होने पर भूमि अधिग्रहण के आदेश को सही ठहराया था। इस अस्पताल के ओपीडी, आईसीयू और अन्य हिस्सों को कब्जा कर लिया गया था।
बिलासपुर के मिशन अस्पताल परिसर को जिला प्रशासन ने कब्जे में ले लिया था। जिसके बाद भवन की बदहाली को देखते हुए अब इसे जर्जर घोषित किया गया। प्रशासन ने जनहानि की आशंका को देखते हुए भवन के अंदर बिना अनुमति प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था।
जिला प्रशासन ने अस्पताल परिसर को अपने कब्जे में ले लिया था। लेकिन, इसके बाद भी यहां मिशन अस्पताल पहले की तरह संचालित हो रहा था। अस्पताल में डॉक्टर भी अपने चैंबर में बैठ रहे थे और बकायदा ओपीडी भी लगाई जा रही थी। लोगों ने प्रशासन ने इसकी शिकायत भी की थी।
लेकिन, इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा था। परिसर में मेडिकल स्टोर भी पहले की तरह संचालित हो रहा था। जहां लोग भी दवाई लेने के लिए पहुंचते थे। डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन में जो दवाइयां लिखते हैं, वो इसी मेडिकल स्टोर में ही मिलती थी।
जिला प्रशासन के कब्जे में लेने के बाद भी परिसर में अभी भी लोग किराए पर रह रहे थे। ऐसे में कब्जाधारी अब भी काबिज थे। इसके साथ ही मुख्य अस्पताल के पीछे एक लाल रंग की बिल्डिंग है। जहां नर्सिंग कॉलेज का ऑफिस भी खोला गया था। विधायक निधि से जनरेटर, एसी और दूसरी व्यवस्थाएं की गईं थीं। लीज निरस्त होने के बाद जिला प्रशासन ने इसे अपने कब्जे में ले लिया था।

Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2025.02.15रायपुर में पूर्व महापौर एजाज ढेबर हारे, पत्नी अर्जुमन ढेबर जीती, भाजपा की ऐतिहासिक बढ़त
छत्तीसगढ़2025.01.31महापौर के 2 और पार्षद के 9 प्रत्याशियों ने नामांकन लिए वापस
छत्तीसगढ़2025.01.31जिला पंचायत सदस्य और जनपद पंचायत प्रत्याशियों के नामों का ऐलान,,,,
छत्तीसगढ़2025.01.30भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी का वार्डो में सघन जनसंपर्क अभियान प्रारंभ ,भाजपा के पक्ष में मतदान की जनता से की अपील,