शराब के नशे मे कार चालक एयरगन के साथ गिरफ्तार,प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के साथ 10000 जुर्माना लगाया गया
1 min read

शराब के नशे मे कार चालक एयरगन के साथ गिरफ्तार,प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के साथ 10000 जुर्माना लगाया गया

शहर में सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में बिलासपुर पुलिस द्वारा रात्रिकालीन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 20 जुलाई 2025 की रात सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक के पास चेकिंग प्वाइंट लगाया गया था।

चेकिंग के दौरान रायपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार काली रंग की XUV 700 (क्रमांक CG 10 BU 2504) को रोका गया। वाहन चालक की ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर उसके नशे में होने की पुष्टि हुई। पूछताछ व तलाशी के दौरान युवक की कमर से एयरगन पिस्टल बरामद हुई, जिसे पुलिस ने (B.N.S.S.) की धारा 106 के तहत जप्त किया।

पकड़े गए युवक की पहचान अर्चित केडिया पिता स्व. उत्तम केडिया उम्र 19 वर्ष, निवासी रामावर्ल्ड , रायपुर रोड, बिलासपुर के रूप में की गई है। पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां ₹10,000 का जुर्माना लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *