आर्थिक नाकेबंदी -छत्तीसगढ़ में कल 33 जिलों में ED के खिलाफ कांग्रेस का चक्का जाम…
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के खिलाफ सोमवार को प्रदेशभर में चक्का जाम करने का ऐलान किया है। कांग्रेस यह विरोध प्रदर्शन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कर रही है। कांग्रेस की ओर से बताया गया है कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक प्रदेश के हर जिले के मुख्यालयों में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा।

