भाजपा नेता भूपेंद्र सवन्नी पर 3% कमीशन मांगने का आरोप, मुख्यमंत्री को लिखा गया पत्र
1 min read

भाजपा नेता भूपेंद्र सवन्नी पर 3% कमीशन मांगने का आरोप, मुख्यमंत्री को लिखा गया पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी एक बार फिर विवादों में हैं। विभाग से जुड़े ठेकेदारों ने उनके खिलाफ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि सवन्नी टेंडर प्रक्रियाओं में तीन प्रतिशत कमीशन की मांग करते हैं, जिससे कार्य में पारदर्शिता प्रभावित हो रही है। 

शिकायतकर्ताओं ने यह भी लिखा है कि ऐसी कार्यशैली से ईमानदार ठेकेदारों और अधिकारियों का मनोबल गिरता है और सरकारी योजनाओं की गुणवत्ता पर सीधा असर पड़ता है। वे चाहते हैं कि मुख्यमंत्री स्वयं इस मामले को संज्ञान में लें और उच्च स्तरीय जांच कराएं, ताकि संस्थान में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *