स्पा की आड़ मे देह व्यापार का संदेह, स्पा सेंटरो मे पुलिस की छापामार कार्यवाही
शहर मे स्पा की आड़ मे देह व्यापार का संदेह पुलिस की छापामार कार्यवाही देह व्यापार जैसी घिनौनी गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर स्पा सेंटर की आड़ में यदि चलाया गया कोई भी अवैध कार्य, तो अब नहीं बख्शे जाएंगे जिम्मेदार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर आज 29 जुलाई को जिलेभर में संचालित स्पा सेंटरों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। उद्देश्य स्पष्ट था शहर की गरिमा बनाए रखना और महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वाली किसी भी गतिविधि को जड़ से खत्म करना।
सघन जांच के दौरान पुलिस ने तारबाहर और सरकंडा थाना क्षेत्र के प्रमुख स्पा जैसे द एलिमेंट स्पा (बांसीवाल बिल्डिंग) सनराइज स्पा (व्यापार विहार)
खुशी स्पा (नारायण प्लाज़ा) ईवा स्पा (सरकंडा क्षेत्र)
में जांच की।



