
तोमर बंधुओ की 3000 फ़ीट की आलीशान संपत्ति कुर्क
रायपुर – फरार चल रहे कुख्यात तोमर बंधु वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को सेशन कोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने और संपत्ति कुर्क करने की अनुमति मिलने के बाद प्रशासनिक टीम ने संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
SDM नंद कुमार चौबे, तहसीलदार और पुलिस की संयुक्त टीम ने भाठागांव में स्थित तोमर बंधुओं का मकान और जमीन कुर्क की। यह संपत्ति करीब 3,000 स्क्वायर फीट की है। इसमें वीरेंद्र और रोहित तोमर दोनों की 1,500-1,500 स्क्वायर फीट हिस्सेदारी है। साथ ही, प्रशासन ने राजधानी और आसपास स्थित उनकी तीन अन्य जमीनों की कुर्की के लिए भी कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पिछले दो महीने से फरार चल रहे इन दोनों भाइयों की गिरफ्तारी पर पहले ही रायपुर SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने 5-5 हजार का इनाम घोषित कर रखा है।
