मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या, गांव में दहशत का माहौल,अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जाँच
1 min read

मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या, गांव में दहशत का माहौल,अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जाँच

तखतपुर। तखतपुर थाना क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां परसाकापा गांव स्थित पाठ बाबा मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू (30) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

रविवार सुबह करीब 6 बजे रोज की तरह जब पुजारी की मां बेटे को चाय देने मंदिर पहुंची, तो उन्होंने खून से लथपथ शव देखा। उनकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण भी पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चोरी के इरादे से आए अज्ञात बदमाशों ने विरोध करने पर हत्या को अंजाम दिया होगा। फिलहाल हत्या की असली वजह का पता नहीं चल पाया है।

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। गांव में इस वारदात से दहशत का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *