अवैध संबंधों के चलते हत्या -बिलासपुर मे पुजारी हत्याकांड की गुत्थी 12 घंटे मे सुलझी,
1 min read

अवैध संबंधों के चलते हत्या -बिलासपुर मे पुजारी हत्याकांड की गुत्थी 12 घंटे मे सुलझी,

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सब्जी व्यापारी ने पत्नी के साथ अवैध संबंधों के विवाद को लेकर चार रिश्तेदारों के साथ मिलकर पुजारी की हत्या कर दी। 

जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी का उसकी पत्नी से छह महीने पहले सामाजिक तलाक हो चुका था। इसके बाद से ही वह पुजारी से बदला लेने की फिराक में था। हमलावरों ने बाइक की पूजा कराने के बहाने पुजारी को बाहर बुलाया और उस पर सस्पेंशन पाइप व ईंट से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना तखतपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने घटना के महज 12 घंटे के भीतर नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *