नगर निगम मे अटल आवास दिलाने के नाम पर 340000 की ठगी करने वाली महिला सपना सराफ को पुलिस ने किया गिरफ्तार,
*नगर निगम में अटल आवास दिलाने के नाम पर 3 लाख 40 हजार रू. लेकर ठगी करने वाली महिला सपना सराफ के विरुद्ध पुलिस का प्रहार

*आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।*
*नाम आरोपिया :-*
श्रीमती सपना सराफ पति गुलाब सराफ उम्र 52 वर्ष निवासी कल्याण बाग राजकिशोर नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
प्रार्थी सौरभ तिवारी पिता स्व. ओ.पी. तिवारी कार्यालय लिपिक , कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री आवास योजना नगर पालिक निगम बिलासुपर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आवेदिका श्रीमति उमा साहू एवं श्रीमति संतोषी विश्वकर्मा द्वारा कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर के द्वारा शिकायत दर्ज कराया गया कि कल्याण बाग राजकिशोर नगर निवासी सपना सराफ द्वारा प्रधानमंत्री अटल आवास योजना के तहत् आवास दिलाने के नाम पर सपना सराफ द्वारा दोनो से पृथक-पृथक 1,70,000 रू कुल 340000 रू.लेकर फर्जी रसीद बुक छपवाकर रसीद काट कर दी है साथ ही अटल आवास के मकान का चाभी भी दी है ,जब अटल आवास में रहने के लिए गए तो वहां के गार्ड ने बताया कि उनके नाम पर अटल आवास आबंटित नहीं है । प्रार्थिया के शिकायत की जांच कर नगर निगम बिलासपुर द्वारा किया जाकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराने निर्देशित किया गया है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
सी.एस.पी. सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय, सउनि प्रवीण लाल, प्र.आर. संगीता नेताम के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपिया सपना सराफ को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार कर फर्जी रसीद बुक पेश की जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
