रायपुर में 8 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी, 
1 min read

रायपुर में 8 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी, 

रायपुर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गणेशोत्सव के दौरान दिनांक 08.09.2025 दिन सोमवार को गणेश विसर्जन चल समारोह का आयोजन किया जायेगा जो तेलघानी नाका से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए महादेव घाट में समापन होगी। इस दौरान शहर भर में विराजे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन (चल समारोह) महादेव घाट विसर्जन कुण्ड में विसर्जित किया जाना प्रस्तावित है।

गणेश विसर्जन चल समारोह (झांकी) का मार्ग निम्नानुसार हैः- तेलघानी नाका चौंक से प्रारंभ होकर राठौर चौक, गुरूनानक चौक, एम.जी. रोड, शारदा चौक, जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, सदर बाजार, कंकालीपारा, पुरानीबस्ती मार्ग से होकर लाखेनगर चौंक से सुन्दर नगर होकर रायपुरा अंडरब्रीज से सीधे महादेव घाट विसर्जन स्थल तक के लिए होगी।

गणेश विसर्जन चल समारोह (झांकी) मार्ग पर सुगम व्यवस्था हेतु रात्रि 08ः00 बजे से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। उक्त मार्ग से होकर आवागमन करने वाले वाहन चालक अपने गंतव्य स्थान तक पंहूचने हेतु निम्नानुसार मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं:-

यातायात डायवर्सन व्यवस्थाः-

01. महादेव घाट में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान रायपुरा से अमलेश्वर की ओर आवागमन करने वाले वाहनों को खारून नदी पुल के ऊपर से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग से आवागमन करने वाले वाहन भाठागांव, काठाडीह, दतरेगा होकर आवागमन कर सकेगे।

02. तेलीबांधा-शास्त्री चौक से जी.ई. रोड होकर टाटीबंध की ओर जाने वाले वाहन शास्त्री चौक से कालीबाड़ी, पचपेढ़ी नाका से रिंग रोड 01 होकर आवागमन कर सकेगें या फाफाडीह चौॅक से स्टेशन रोड, चौबे कालोनी, समता कालोनी होकर आवागमन कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *