शराब घोटाले में चैतन्य बघेल को तगड़ा झटका! 15 सितंबर तक न्यायिक हिरासत,
1 min read

शराब घोटाले में चैतन्य बघेल को तगड़ा झटका! 15 सितंबर तक न्यायिक हिरासत,

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में एक और बड़ा मोड़ आया है। आरोपी चैतन्य बघेल को अदालत ने 15 सितंबर 2025 तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आज रायपुर जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रायपुर पीएमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत का आदेश पारित हुआ।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के तहत गिरफ्तार किए गए चैतन्य बघेल की यह पेशी पहले से ही तय थी। सुरक्षा कारणों और प्रशासनिक निर्देशों को देखते हुए उन्हें जेल से कोर्ट में पेश नहीं किया गया, बल्कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई की गई। कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद बघेल को 15 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *