दशहरा उत्सव समिति का शानदार 77 वा वर्ष रावण दहन कार्यक्रम , कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर विधायक अमर अग्रवाल करेंगे रावण दहन,,
अपनी वर्षों पुरानी सनातन परंपरा का निर्माण करते हुए दशहरा उत्सव समिति शनिचरी बाजार एवं लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में पिछले 77 वर्षों से रावण दहन कर रही है
प्राचीन परंपरा और आधुनिक साज सज्जा का अद्भुत समन्वय इस कार्यक्रम को दर्शनीय और यादगार बना देता है । रावण का 60 फीट विशाल पुतला पुतले की भयानक जीवंत आंखें , हीरे के लॉकेट युक्त बड़ी सोने की चेन मिलों दूर से दिखाई पड़ जाती है श्री राम लक्ष्मण हनुमान जी सहित वानर सेना और रावण की राक्षस सेना शाम 4:00 बजे से नगर भ्रमण करते हुए 6:00 बजे तक लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान कार्यक्रम स्थल में पहुंचेगी
उपस्थित अतिथियों द्वारा राम दरबार की पूजा अर्चना होगी इसके पश्चात मैदान में राम रावण का युद्ध होगा और रावण मारा जाएगा
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल जी के द्वारा परंपरा अनुसार पुतला दहन रावण पुतले का दहन किया जाएगा इसके साथ आकर्षक नयनाभिराम आतिशबाजी द्वारा रामायण काल में दिव्य अस्त्र शस्त्रों से लड़े जा रहे युद्ध की घटना का वातावरण सरकार हो उठेगा । रावण मरता नहीं अपितु हमारे मन में जीवित रहता है और हर वर्ष रूप बदलकर प्रकट होता है इस वर्ष रावण किस रूप में प्रकट हुआ है इस बात से पर्दा उठने के बाद आधुनिक रावण के पुतले का दहन होगा
कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री सुशांत शुक्ला विधायक बेलतरा एवं श्री विनोद सोनी सभापति नगर निगम बिलासपुर करेंगे , अति विशिष्ट अतिथि स्वरूप श्री राम अवतार अग्रवाल अध्यक्ष संभागीय चैंबर ऑफ कॉमर्स , श्री अनिल खंडेलवाल समाजसेवी व्यवसायी, श्री कमल बृजमोहन सोनी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन एवं श्री डॉ रजनीश पांडे प्रथम हॉस्पिटल बिलासपुर , श्री अवध जाजोदिया ट्रस्टी जैन पब्लिक स्कूल कोरबा , श्री जवाहर सराफ जी व्यवसायी एवं समाजसेवी अध्यक्ष आदर्श दुर्गोत्सव समिति इस कार्यक्रम का उत्साहवर्धन कर शोभा बढ़ाएंगे
इस कार्यक्रम में आसपास की हजारों जनता शामिल होकर कार्यक्रम को अपना बनती है दशहरा उत्सव समिति संचारी बाजार कि परंपरागत कार्यक्रम का आनंद उठाने के लिए समस्त नागरिकों को सादर आमंत्रित करती है आप सबों की उपस्थिति की कार्यक्रम का गौरव एवं सफलता है दशहरा उत्सव समिति शनिचरी बाजार के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता श्री राजू मौर्य श्री गोपाल शर्मा अशोक साहू इलियास खान प्रभात साहू विशाल साहू दिलीप श्रीवास्तव साहिल मौर्य संतोष ठाकुर आदि कार्यकर्ता महिनों से कार्यक्रम की सफलता के लिए परिश्रम और प्रयास में जुटे हैं जो बधाई के पात्र है,

