Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
kesaritimes.in
kesaritimes.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close

Search

राष्ट्रीय

रायपुर में शहर काजी पर लगे गंभीर आरोप,, पद से बर्खास्त

By bharat mangwani
April 3, 2026 1 Min Read
0

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बैजनाथपारा स्थित मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन यतीमखाना के शहर काजी आरिफ अली फारूकी को पद से बर्खास्त कर दिया गया है। काजी पर महिलाओं को देर रात फोन कर अश्लील बातें करने, ‘फ्रेंडशिप’ के लिए दबाव बनाने और तलाक-हलाला से जुड़ी आपत्तिजनक बातें करने के आरोप लगे हैं। 

मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित महिला ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद वक्फ बोर्ड में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में आरोप है कि काजी रात करीब 1 बजे महिलाओं को फोन करता था और अनुचित बातचीत करता था। 

पीड़ित महिला के अनुसार, काजी ने उसका तलाक करवाने की बात कही और बाद में हलाला में शामिल होने के लिए दबाव बनाया।
मामले के सामने आने के बाद समाज में आक्रोश फैल गया। उलेमाओं और समाज प्रमुखों ने इसे पद की गरिमा और धार्मिक मूल्यों के खिलाफ बताया। 

Author

bharat mangwani

Follow Me
Other Articles
Previous

जग्गी हत्याकांड: 20  साल पुराने मामले मे अमित जोगी दोषी करार, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हाईकोर्ट का फैसला

Next

आईपीएल सट्टा -सट्टा किंग का खास आदमी गिरफ्तार,,सट्टे के किंग पिंग तक कब पहुंचेगी बिलासपुर पुलिस,, प्यादा गिरफ्तार,,, बॉस अभी भी पुलिस पकड़ से कोसो दूर सौरभ पवार किसके लिए करता था काम?

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — kesaritimes.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme