पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर बोले कांग्रेसी चाटना और काटना जानते हैं, मध्यप्रदेश नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर टिप्पणी के बाद भाजपा का पलटवार
छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बयान का जवाब देते हुए कांग्रेस नेताओं को लेकर टिप्पणी की।

बिलासपु,,.मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बयान के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर तीखा पलटवार किया है। बिलासपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चरित्र ही “नीचे काटने और ऊपर चाटने” वाला है।
कुरुद विधायक पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा —कांग्रेसी दिल्ली जाकर एक परिवार को चाटते हैं और प्रदेश में आकर एक-दूसरे को काटते हैं। यही कांग्रेस का असली चरित्र है। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग दरबारी हैं, वही विष्णुदेव सरकार पर आरोप लगाते हैं।“वे जनता के दरबारी नहीं, दरबार के गुलाम हैं।”
