ब्रेकिंग- कांग्रेस नेता के ऑफिस में दो लोगों को गोली मारी, बिलासपुर में बाइक सवार शूटरों ने की गोलीबारी, दोनों घायल अपोलो मे भर्ती,,
बिलासपुर/मस्तूरी— मस्तूरी जनपद पंचायत कार्यालय में सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अज्ञात बदमाशों ने जनपद उपाध्यक्ष के कक्ष में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना शाम की बताई जा रही है,फायरिंग की इस वारदात से पुरे इलाके मे दहशत का माहौल है!

जानकारी के अनुसार, तीन नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे और भीतर घुसते ही ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस गोलीबारी में किरारी निवासी राजू सिंह और चंद्रकांत गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि 10 से 12 राउंड तक गोलियां दागी गईं, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
घटना के दौरान जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह भी अपने कक्ष में मौजूद थे। फायरिंग शुरू होते ही वहां भगदड़ मच गई और कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। गोलीबारी के बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलते ही मस्तूरी थाना प्रभारी हरीश ताडेकर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और घटनास्थल से गोलियों के खोखे बरामद किए हैं। दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद अपोलो अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।
