तमनार हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई : महिला आरक्षक के कपड़े फाड़ने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों ने मुंह पर पोती कालिख, जूते-चप्पलों की माला पहनाकर निकाला जुलूस,
तमनार में धरना प्रदर्शन के दौरान महिला थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों से मारपीट और बदसलूकी के मामले में रायगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आखिरकार मुख्य आरोपी चित्रसेन साव को गिरफ्तार कर लिया और उसका का जुलूस निकाला। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधिकारी और कर्मचारी का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपी के मुंह पर कालिख पोती और जूते-चप्पलों का माला पहनाकर शहर के हेमू कालानी चौक से जुलूस निकाला और जमकर पटाखे फोड़कर पुलिस ने अपमान का जवाब दिया।

