Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
kesaritimes.in
kesaritimes.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close

Search

बिलासपुर

शिवसैनिको ने जन समस्याओं को लेकर कलेक्टर एसपी को सौपा ज्ञापन

By bharat mangwani
February 4, 2026 2 Min Read
0

आज दिनांक 3 फरवरी 2026 को शिवसेना के बिलासपुर जिला इकाई द्वारा माननीय प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार जी के आदेशानुसार संतोष कौशल प्रदेश सचिव एवं मुकेश देवांगन जिला प्रमुख के संयुक्त नेतृत्व में माननीय जिलाधीश और माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय को आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा गया। प्रेस को जानकारी देते येहुए कमलेश गुप्ता ने बताया कि बेलतरा विधानसभा के अंतर्गत ग्राम लक्षनपुर के ग्रामीणों के मांग पर की ग्राम लक्षनपुर से अमतरा तक रोड निर्माण कराया जाए क्योंकि ग्राम लक्षनपुर एवं आसपास के ग्रामीणों को उक्त ग्राम और आसपास जाने हेतु ग्रामीणों को ग्राम पेंडरवा,गोंदिया होकर जाना पड़ता है जिसमें 20 से 25 किलो मीटर का दूरी तय करना पड़ता है। उक्त ग्राम के स्थानों से काफी संख्या में ग्रामीण आवागमन करते है। जबकि प्रशासन अगर ग्राम लक्षनपुर से अमतरा रोड का निर्माण करा दे जिसकी दूरी मात्र 2 किलो मीटर की है। तो यह रोड ग्राम सेनदरी, कछार से जुड़ जाएगा और ग्रामीणों को 20 से 25 किलो मीटर का सफर करने से राहत मिल जाएगा सभी के समय का बचत होगा । उक्त मांग का ग्रामीणों का समर्थन करते हुए शिवसेना ने ग्रामीणजन के साथ माननीय जिलाधीश महोदय से मिलकर ज्ञापन देकर उक्त समस्या से अवगत कराया है। इसके अलावा शहर में खुलेआम चल रहे नशा खोरी एवं नशा का सामान बेचने वालों पर कार्यवाही हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन दिया गया । ज्ञापन में कहा गया है कि आजकल शहर में कई स्थानों पर खुलेआम नशाखोरी बढ़ गया है जिसमें पुराना बस स्टैंड जिला अस्पताल के पिछले हिस्से में , करबला, टिकरापारा, मगर पारा, चांटीडीह , ऐसे शहर के अनेक हिस्से में खुलेआम नशा का सामान,दवा, इंजेक्शन, नाइट्रआ गोली और गांजा जैसे नशा का सामान खुले आम बिक रहा है। जिससे नशा खोरी शहर में बढ़ गई है। बहुत से घर और युवा इसके चक्कर में बर्बाद हो रहे है। और शहर में अपराध भी इसकी वजह से बढ़ गया है। जिसको रोकना अति आवश्यक हो गया है। उक्त समस्याओं के निदान हेतु खुले आम नशा करने वाले एवं नशा का सामान बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने की आवश्यकता है।जिसके लिए माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय से मिलकर ज्ञापन दिया गया। आज के ज्ञापन देने वालों में संतोष कौशल , मुकेश देवगन,नवीन यादव , कमलेश गुप्ता,प्रमोद धीवर ,शुभम गुप्ता,संतोष पटेल, सनत कुमार साहू , दीपक कुमार मानिकपुरी आदि उपस्थित थे।

Author

bharat mangwani

Follow Me
Other Articles
Previous

बॉयफ्रेंड का मर्डर- बिलासपुर मे प्रेमिका ने प्रेमी की चाकू मार कर हत्या की,

Next

विधायक सुशांत ने दिलाई नेवसा और लशनपुर की सड़कों को मंजूरी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — kesaritimes.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme