Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
kesaritimes.in
kesaritimes.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close

Search

बिलासपुर

महालक्ष्मी ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

By bharat mangwani
February 24, 2026 1 Min Read
0

बिलासपुर। बिलासपुर शहर में 17 फरवरी को सराफा व्यवसायी महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी पर हुई जानलेवा लूटकांड का बड़ा खुलासा पुलिस ने किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपियों ने शहर में कांट्रेक्ट किलिंग का ठेका लेकर कई वारदातों की योजना बनाई थी, जिसमें होटल व्यवसायी से लूट, ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी और भाजपा पार्षद व थोक व्यापारी बंधु मौर्य की हत्या शामिल थी।

पुलिस के अनुसार, पूरे प्रकरण का नेटवर्क शहर के एक बदमाश प्रवृत्ति युवक नारद श्रीवास से जुड़ा है। उसने अन्य आरोपियों को बीते 17 फरवरी को महालक्ष्मी ज्वेलर्स पर हमला करने और संतोष तिवारी से सोना व नकदी लूटने के लिए बुलाया। आरोपियों में विनोद उर्फ बिन्नु प्रजापति, विजय लाम्बा, करीम खान, मोनू उर्फ राहुल, इरफान अली, राजू सोनकर और नारद श्रीवास शामिल थे।

जांच में सामने आया कि भाजपा पार्षद बंधु मौर्य की हत्या की साजिश सबसे पहले तैयार की गई थी। आरोपी राजू सोनकर ने मौर्य के घर, व्यापार और आने-जाने का समय पुलिस को दिखाते हुए पहले 6 लाख रुपये एडवांस के तौर पर नारद श्रीवास को दिए। इसके बाद आरोपियों को बिलासपुर में सेलिब्रेशन होटल, तखतपुर और अन्य फार्महाउस में ठहराया गया। आरोपियों के पास पहले से हथियार थे, जबकि पिस्तौल विनोद प्रजापति ने मंगवाई

Author

bharat mangwani

Follow Me
Other Articles
Previous

भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने राजेश मिश्रा

Next

अब केरलम नाम से जाना जाएगा केरल,

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — kesaritimes.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme