बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने पुरे परिसर को सुरक्षा घेरे मे लिया
बिलासपुर,,,एक अज्ञात ईमेल ने पूरे प्रदेश की न्याय व्यवस्था को झकझोर दिया। बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली और कुछ ही मिनटों में शहर का माहौल बदल गया। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड में आ गई।

सुबह प्राप्त इस ईमेल में हाईकोर्ट परिसर को निशाना बनाने की बात लिखी गई। संदेश सामने आते ही सुरक्षा एजेंसियों ने इसे गंभीरता से लिया। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह खुद टीम के साथ हाईकोर्ट पहुँचे और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लिया। प्रवेश और निकास पर सख्ती बढ़ी, हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
