होली से पहले बिलासपुर पुलिस अलर्ट मोड में,30 गुंडे गिरफ्तार
बिलासपुर -देशभर में रंगों का त्योहार होली पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। 2 मार्च की रात परंपरा के अनुसार होलिका दहन किया गया, जिसके साथ ही होली उत्सव की औपचारिक शुरुआत हो गई। जिसके बाद अब 4 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। त्योहार में इस बार किसी भी तरह का खलल न पड़े इसके लिए बिलासपुर पुलिस भी अब अलर्ट हो गई है। इसी बीच पुलिस ने हुड़दंगियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 30 गुंडा बदमाशों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 5 आरोपियों से धारदार हथियार भी जब्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला बिलासपुर जिले के सरकंडा, कोनी, सिविल लाइन और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां होली के पर्व पर गुंडा बदमाश हुड़दंग मचाने की कोशिश कर रहे थे। तभी पुलिस ने 30 गुंडा बदमाशों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 5 आरोपियों से धारदार हथियार भी जब्त की है। इनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
Author Profile

- OFFICE ADDRESS SHOP NO B11 RAMAVTAR MARKET AGRASEN CHOWK BILASPUR CG 495001
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026अपोलो में पत्रकारों के लिए लगा मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, डेढ़ सौ से अधिक पत्रकारों ने कराई निःशुल्क जांच
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बिग ब्रेकिंग- महादेव सट्टा ऐप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, कल रायपुर कोर्ट में होगी पेशी
बिलासपुरOctober 31, 2026लोकतंत्र को कमजोर करने वाली कांग्रेस आज भी देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है : अमर अग्रवाल
बिलासपुरOctober 31, 2026बिलासपुर प्रेस क्लब ने डिजिटल पत्रकारिता के नाम पर कथित अवैध वसूली और भ्रामक खबरों पर जताई चिंता, शासन-प्रशासन को सौंपा ज्ञापन