Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
kesaritimes.in
kesaritimes.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close

Search

राष्ट्रीय

भाजपा नेता के खेत मे अवैध अफीम की खेती,, पार्टी ने निष्कासित किया,, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौक़े पर पहुंचे, भाजपा पर नशे की फैक्ट्री खोलने का आरोप लगाया,

By bharat mangwani
March 7, 2026 1 Min Read
0

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक भाजपा नेता के खेत में अफीम के पौधे मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और खेत में लगी अफीम की फसल का निरीक्षण किया। मामले के सामने आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी खेत में जमा हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झूमाझटकी की स्थिति बन गई। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

ऐसे हुआ खुलासा
एक व्हाट्सएप फोटो और गूगल सर्च के जरिए सरपंच ने पुख्ता किया कि यह अफीम है।6 मार्च को पुलिस और प्रशासन की टीम ने जब रेड मारी, तो करीब डेढ़ से दो एकड़ में अफीम की फसल लहलहाती मिली। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, इस अफीम की कीमत करोड़ों रुपए आंकी जा रही है।

Author

bharat mangwani

Follow Me
Other Articles
Previous

CG प्रत्याशी घोषित: लक्ष्मी वर्मा होगी भाजपा की राज्यसभा प्रत्याशी, बीजेपी ने जारी की लिस्ट

Next

₹800000 से भरा थैला कार से चोरी, बिलासपुर के व्यापार विहार की घटना, आरोपी फरार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — kesaritimes.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme