कुंदन पैलेस में आयोजित कार्यकर्ता होली मिलन समारोह में नगर विधायक अमर अग्रवाल हुए शामिल

बिलासपुर। कुंदन पैलेस में आयोजित कार्यकर्ता होली मिलन समारोह में नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल शामिल हुए। इस अवसर पर बिलासपुर के वरिष्ठ नेताओं, सभी मंडलों के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से कुंदन पैलेस का मैदान होली के रंगों में सराबोर हो गया।

इस मनोरम और उत्साहपूर्ण वातावरण में श्री अमर अग्रवाल की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। फाग गीतों की मधुर धुनों के बीच आयोजित इस समारोह को उन्होंने अत्यंत आनंदमय बताया।
श्री अग्रवाल ने कहा कि होली का यह पावन पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। ऐसे आयोजन संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हैं तथा कार्यकर्ताओं के बीच आपसी आत्मीयता को बढ़ाते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहर के वरिष्ठ भाजपा नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author Profile

- OFFICE ADDRESS SHOP NO B11 RAMAVTAR MARKET AGRASEN CHOWK BILASPUR CG 495001
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026अपोलो में पत्रकारों के लिए लगा मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, डेढ़ सौ से अधिक पत्रकारों ने कराई निःशुल्क जांच
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बिग ब्रेकिंग- महादेव सट्टा ऐप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, कल रायपुर कोर्ट में होगी पेशी
बिलासपुरOctober 31, 2026लोकतंत्र को कमजोर करने वाली कांग्रेस आज भी देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है : अमर अग्रवाल
बिलासपुरOctober 31, 2026बिलासपुर प्रेस क्लब ने डिजिटल पत्रकारिता के नाम पर कथित अवैध वसूली और भ्रामक खबरों पर जताई चिंता, शासन-प्रशासन को सौंपा ज्ञापन