देसी मदिरा प्रेमियों की जेब हल्की नहीं होने देगी सरकार,, देसी का दाम न बढ़ेगा ना घटेगा
छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों के लिए एक राहत भरी खबर निकलकर सामने आ रही है। अगर आप सोच रहे थे कि नए वित्तीय वर्ष में आपकी जेब पर बोझ बढ़ने वाला है, तो फिलहाल ‘देसी’ के शौकीनों के लिए खबर अच्छी है।मदिरा प्रेमियों की जेब हल्की नहीं होने देगी सरकार,,,
देसी का दाम फ्रीज— न बढ़ेगा –न घटेगा,
छत्तीसगढ़ शासन के आबकारी विभाग ने साफ कर दिया है कि 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक देसी शराब की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा
