बिग ब्रेकिंग -20 साल पुराने रामावतार जग्गी हत्याकांड पर आज आएगा कोर्ट का फैसला,,,
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित राजनीतिक हत्याकांडों में से एक रामावतार जग्गी मर्डर केस में आज बिलासपुर हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। इस मामले के आरोपी और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी की ओर से पैरवी कर रहे वकील ने कोर्ट से अतिरिक्त समय की मांग की थी, जिस पर सख्त रुख अपनाते हुए चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने उन्हें केवल एक दिन की मोहलत दी है। अब इस मामले की अंतिम सुनवाई गुरुवार, 2 अप्रैल को तय की गई है।
गौरतलब है कि साल 2003 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी राकांपा के नेता राम अवतार जग्गी की रायपुर में सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें साल 2007 में निचली अदालत ने 28 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जबकि अमित जोगी को तब बरी कर दिया गया था। हालांकि, दो साल पहले हाईकोर्ट ने अन्य दोषियों की सजा बरकरार रखी थी, जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुँचा। अब उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर सीबीआई की अपील स्वीकार करते हुए इस केस को रिओपन किया गया है, जिससे एक बार फिर अमित जोगी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
Author Profile

- OFFICE ADDRESS SHOP NO B11 RAMAVTAR MARKET AGRASEN CHOWK BILASPUR CG 495001
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026अपोलो में पत्रकारों के लिए लगा मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, डेढ़ सौ से अधिक पत्रकारों ने कराई निःशुल्क जांच
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बिग ब्रेकिंग- महादेव सट्टा ऐप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, कल रायपुर कोर्ट में होगी पेशी
बिलासपुरOctober 31, 2026लोकतंत्र को कमजोर करने वाली कांग्रेस आज भी देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है : अमर अग्रवाल
बिलासपुरOctober 31, 2026बिलासपुर प्रेस क्लब ने डिजिटल पत्रकारिता के नाम पर कथित अवैध वसूली और भ्रामक खबरों पर जताई चिंता, शासन-प्रशासन को सौंपा ज्ञापन