बिलासपुर न्यूज़ -केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र सिंह खटीक के नेतृत्व में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा कल,
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर द्वारा 31 अक्टूबर शनिवार को दोपहर 2 बजे केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय डाॅ.विरेन्द्र सिंह खटीक के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली जायेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने बताया कि रैली में केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय डाॅ.विरेन्द्र सिंह खटीक, केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, केडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पाण्डेय सहित बिलासपुर जिले के समस्त 6 विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहेंगे। लगभग 10 हजार से अधिक व्यक्तियों की उपस्थिति की संभावना है। यह रैली गांधी चैक स्थित गव्हरमेंट स्कूल से प्रारंभ होकर जूना बिलासपुर, हटरी चैक, सिटी कोतवाली चैक, सदर बाजार, गोल बाजार, करोना चैक, सिम्च चैराहा, पं.देवकीनंदन चैक होते हुए नेहरू चैक तक जायेगी। तत्पश्चात रैली सभा के रूप में परिणत हो जायेगी, जहाॅ वरिष्ठ भाजपा नेता पदायात्रा को संबोधित करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने बिलासपुर जिले में निवासरत् समस्त भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं सहित आमजनों को 31 अक्टूबर शनिवार को दोपहर 2 बजे गांधी चैक स्थित गव्हरमेंट स्कूल में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
Author Profile

- OFFICE ADDRESS SHOP NO B11 RAMAVTAR MARKET AGRASEN CHOWK BILASPUR CG 495001
Latest entries
बिलासपुरOctober 31, 2026बिलासपुर प्रेस क्लब ने डिजिटल पत्रकारिता के नाम पर कथित अवैध वसूली और भ्रामक खबरों पर जताई चिंता, शासन-प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुरOctober 30, 2026बिलासपुर न्यूज़ -केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र सिंह खटीक के नेतृत्व में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा कल,
राष्ट्रीयOctober 30, 2026CG NEWS -भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सवाड़ा का निधन -हैदराबाद के निजी अस्पताल मे चल रहा था इलाज,,
बिलासपुरOctober 30, 2026संजू त्रिपाठी हत्याकांड के सभी 22 आरोपी दोष मुक्त..