रायपुर के बहुचर्चित फरार आरोपी शोएब ढेबर से कथित साथ गांठ रखने और पुलिस की गिरफ्तारी योजना को लीक करने के मामले में निरीक्षक विनीत दुबे तत्काल प्रभाव से निलंबित
छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे की साख, आंतरिक सुरक्षा और अनुशासन पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। राजधानी रायपुर के बहुचर्चित फरार आरोपी शोएब ढेबर से कथित सांठगांठ रखने तथा पुलिस की गिरफ्तारी योजना से जुड़ी गोपनीय सूचना लीक करने के गंभीर आरोपों के बीच निरीक्षक विनीत दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह निलंबन आदेश बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बदी नारायण मीणा द्वारा 16 नवंबर 2026 को जारी किया गया है।
इस ताज़ा प्रशासनिक कार्रवाई के साथ ही इंस्पेक्टर विनीत दुबे का पूरा कच्चा-चिठ्ठा खुलकर सामने आ गया है—
जिसमें वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक संलिप्तता, फोन कॉल की जांच से बेनामी संपत्ति व ‘महादेव सट्टा ऐप’ के कनेक्शन का अंदेशा, और अंबिकापुर पदस्थापना के दौरान का चर्चित ‘पंकज बेक कस्टोडियल डेथ’ मामला शामिल है।
1. ताजा प्रकरण: शोएब ढेबर की गिरफ्तारी की गुप्त योजना और सूचना लीक
रायपुर कमिश्नर का प्रतिवेदन: रायपुर पुलिस कमिश्नर द्वारा 30 अक्टूबर 2026 को भेजे गए पत्र क्रमांक /कमिश्नर/राय./स्टेनो/469/2026 के माध्यम से प्राप्त प्रारंभिक जांच प्रतिवेदन, केस डायरी और दस्तावेजों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
तेलीबांधा थाना मामला: राजधानी के तेलीबांधा थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 403/2026 (धारा 308(4), 351(4) बीएनएस) के प्रकरण में वर्तमान में जिला नारायणपुर में पदस्थ निरीक्षक विनीत दुबे के आचरण को घोर लापरवाही और विभागीय मर्यादा के प्रतिकूल पाया गया है।

Author Profile

- OFFICE ADDRESS SHOP NO B11 RAMAVTAR MARKET AGRASEN CHOWK BILASPUR CG 495001
Latest entries
बिलासपुरNovember 20, 2026ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क, 25 करोड़ की बेनामी संपत्ति के राज खुले, दुबई तक जुड़े है तार,,
राष्ट्रीयNovember 20, 2026रायपुर के बहुचर्चित फरार आरोपी शोएब ढेबर से कथित साथ गांठ रखने और पुलिस की गिरफ्तारी योजना को लीक करने के मामले में निरीक्षक विनीत दुबे तत्काल प्रभाव से निलंबित
बिलासपुरNovember 1, 2026अपोलो में पत्रकारों के लिए लगा मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, डेढ़ सौ से अधिक पत्रकारों ने कराई निःशुल्क जांच
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बिग ब्रेकिंग- महादेव सट्टा ऐप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, कल रायपुर कोर्ट में होगी पेशी