Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
kesaritimes.in kesaritimes.in
kesaritimes.in kesaritimes.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close

Search

बिलासपुर

ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क, 25 करोड़ की बेनामी संपत्ति के राज खुले, दुबई तक जुड़े है तार,,

By bharat mangwani
November 20, 2026 2 Min Read
0

बिलासपुर…क्रिकेट के मैदान में चौके-छक्कों पर लगने वाले दांव का खेल कितना बड़ा आर्थिक साम्राज्य खड़ा कर सकता है, इसका खुलासा बिलासपुर पुलिस की जांच में हुआ है। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे से शुरू हुई जांच अब हवाला, करोड़ों के बैंकिंग लेन-देन और देश-विदेश में अर्जित संपत्तियों तक पहुंच गई है। पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क की जड़ें सिर्फ छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं थीं, बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों से लेकर दुबई तक संपत्ति अर्जित करने की जानकारी सामने आई है। तलाशी में करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण, महंगी घड़ियां और बैंकिंग व संपत्ति से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। खास बात यह है कि करीब 25 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज भी पुलिस के हाथ लगे है

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि थाना सिटी कोतवाली में दर्ज प्रकरण की विवेचना के दौरान ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, हवाला नेटवर्क और अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों के बीच कनेक्शन सामने आया। जांच में देश के विभिन्न राज्यों से सट्टे की रकम के लेन-देन और हवाला के जरिए धन हस्तांतरण के तथ्य मिले हैं। पुलिस अब केवल सट्टे के संचालन तक जांच सीमित नहीं रख रही, बल्कि इस पूरे आर्थिक नेटवर्क के वास्तविक संचालकों, लाभार्थियों और धन के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

ये नाम आए सामने

पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि सट्टा कारोबार जांच के दौरान सुनील रोहरा पिता दिलीप कुमार रोहरा, मनीष रोहरा पिता दिलीप रोहरा और संदेही आकाश गोगा निवासी जबलपुर के नाम सामने आए हैं। जांच में इनकी भूमिका और आपसी संबंधों की पड़ताल की जा रही है।

Author Profile

bharat mangwani
bharat mangwani
OFFICE ADDRESS SHOP NO B11 RAMAVTAR MARKET AGRASEN CHOWK BILASPUR CG 495001
Latest entries
  • बिलासपुरNovember 20, 2026ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क, 25 करोड़ की बेनामी संपत्ति के राज खुले, दुबई तक जुड़े है तार,,
  • राष्ट्रीयNovember 20, 2026रायपुर के बहुचर्चित फरार आरोपी शोएब ढेबर से कथित साथ गांठ रखने और पुलिस की गिरफ्तारी योजना को लीक करने के मामले में निरीक्षक विनीत दुबे तत्काल प्रभाव से निलंबित
  • बिलासपुरNovember 1, 2026अपोलो में पत्रकारों के लिए लगा मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, डेढ़ सौ से अधिक पत्रकारों ने कराई निःशुल्क जांच
  • राष्ट्रीयNovember 1, 2026बिग ब्रेकिंग- महादेव सट्टा ऐप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, कल रायपुर कोर्ट में होगी पेशी
Author

bharat mangwani

OFFICE ADDRESS SHOP NO B11 RAMAVTAR MARKET AGRASEN CHOWK BILASPUR CG 495001

Follow Me
Other Articles
Previous

रायपुर के बहुचर्चित फरार आरोपी शोएब ढेबर से कथित साथ गांठ रखने और पुलिस की गिरफ्तारी योजना को लीक करने के मामले में निरीक्षक विनीत दुबे तत्काल प्रभाव से निलंबित

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

OFFICE ADDRESS SHOP NO B11 RAMAVTAR MARKET AGRASEN CHOWK BILASPUR CG 495001

Copyright 2026 — kesaritimes.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme