ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले संगठित गिरोह का फरार आरोपी 10 महीने बाद गिरफ्तार, सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले संगठित गिरोह का फरार आरोपी 10 महीने बाद गिरफ्तार, सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई

बिलासपुर। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले संगठित समूह से जुड़े फरार आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले करीब 10 महीनों से फरार था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार पतासाजी के बाद 26 नवंबर 2026 को उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 जनवरी 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर व्यापार विहार छोटी पार्किंग के पास ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते हुए आयुष अग्रवाल उर्फ आकाश को पकड़ा गया था। पूछताछ में उसने प्रकाश पंजवानी, रोहित पंजवानी और अन्य साथियों के साथ मिलकर ऑनलाइन सट्टा-पट्टी संचालित करने की जानकारी दी थी। बताया गया था कि ग्राहकों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़कर रुपये लगाने का काम किया जाता था।
इस मामले में पुलिस ने पूर्व में आयुष अग्रवाल, प्रकाश पंजवानी और रोहित पंजवानी को गिरफ्तार किया था। वहीं प्रकरण में तकनीकी साक्ष्य जुटाते हुए अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी।
इसी दौरान पुलिस को नीरज पाहुजा (30 वर्ष), निवासी गांधी चौक के पास जूना बिलासपुर, के संबंध में जानकारी मिली। पुलिस ने 26 नवंबर को दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ ऑनलाइन सट्टा-पट्टी खेलने और खिलाने में शामिल होना स्वीकार किया।
सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 35/2026, धारा 7(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं 112 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
Author Profile

- OFFICE ADDRESS SHOP NO B11 RAMAVTAR MARKET AGRASEN CHOWK BILASPUR CG 495001
Latest entries
बिलासपुरNovember 27, 2026ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले संगठित गिरोह का फरार आरोपी 10 महीने बाद गिरफ्तार, सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई
बिलासपुरNovember 24, 2026सड़क पर गिरा ₹3 लाख से भरा बैग, CCTV की मदद से बिलासपुर पुलिस ने खोज निकाला; ऑटो चालक के जरिए मालिक को लौटाई रकम
राष्ट्रीयNovember 22, 2026डेढ़ लाख की रिश्वत लेते पकड़ी गई जीएसटी अधिकारी अंचला गिरी सस्पेंड
बिलासपुरNovember 20, 2026ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क, 25 करोड़ की बेनामी संपत्ति के राज खुले, दुबई तक जुड़े है तार,,